Posts

Showing posts from July, 2024

Swargeet hindi rhyme

Image
            अ से अदरक, आ से आम । बच्चो करना जग में नाम ।। इ से इमरती, ई से ईख । हठ मत करना, मानो सीख। उ से उल्लू, ऊ से ऊन चलें मसूरी - देहरादून || ऋ से ऋषिवर तप में लीन। मछली को कहते हैं मीन।। ए से एड़ी, ऐ से ऐनक। बगुले को कहते हैं वक।। ओ से ओले, औ से औरत। कहते हैं जी सौ को शत ।। अं से अंगारा, अः खाली । बच्चो, बजाओ मिलकर ताली ।। अ आ इ ई उ ऊ ऋ । मज़े-मज़े में सीखो जी ।। ए ऐ ओ औ अं अः। दुहराओ यह पुनः पुनः।। -डॉ० विनोद' 'प्रसून' https://youtu.be/I-By2VjkpNw?feature=shared