Swargeet hindi rhyme

 


         





अ से अदरक, आ से आम ।

बच्चो करना जग में नाम ।।

इ से इमरती, ई से ईख ।

हठ मत करना, मानो सीख।

उ से उल्लू, ऊ से ऊन

चलें मसूरी - देहरादून ||

ऋ से ऋषिवर तप में लीन।

मछली को कहते हैं मीन।।

ए से एड़ी, ऐ से ऐनक।

बगुले को कहते हैं वक।।

ओ से ओले, औ से औरत।

कहते हैं जी सौ को शत ।।

अं से अंगारा, अः खाली ।

बच्चो, बजाओ मिलकर ताली ।।

अ आ इ ई उ ऊ ऋ ।

मज़े-मज़े में सीखो जी ।।

ए ऐ ओ औ अं अः।

दुहराओ यह पुनः पुनः।।

-डॉ० विनोद' 'प्रसून'



https://youtu.be/I-By2VjkpNw?feature=shared

Comments

Popular posts from this blog

Traffic rules rhyme

I like to nursery rhyme